क्या बेडरूम में रख सकते हैं आईना? जानिए शीशे से जुड़े नियम

क्या बेडरूम में रख सकते हैं आईना? जानिए शीशे से जुड़े नियम
X

घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. इस शास्त्र के अनुसार चीजों को करने से वास्तु दोष नहीं लगता है और घर में खुशहाली बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं करने से धन हानि और घर में नकारात्मकता फैल सकती है. वास्तु शास्त्र में घर में शीशे को रखने के लिए कुछ नियम हैं. शीशा का मुख्य इस्तेमाल लोग अपने चेहरे को देखने के लिए करते हैं. पर पिछले कुछ समय में घर में डेकोरेशन के रूप में शीशे का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है. कई लोग अपनी बेडरूम में भी आईना रखते हैं. तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना सही है या गलत.

बेडरूम में शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए. बेडरूम में आईने का होना अशुभ माना जाता है. अगर आप बेडरूम में शीशा रखते हैं तो आपकी मैरिड लाइफ में परेशानी हो सकती है. अगर आपके बेडरूम में आईना है और आप उसे किसी कारण से नहीं हटा सकते हैं तो ऐसे में कुछ उपाय कर सकते हैं. आप आईने को कपड़े से ढक दें.

इन जगहों पर भी नहीं लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में भी शीशा लगाना अच्छा नहीं होता है. यह आप के सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. घर में भूलकर भी टूटा हुआ आईना नहीं लगाना चाहिए. इससे वास्तु दोष होता है और घर की खुशियों को कम करता है.

इस दिशा में रखें शीशा

आपके घर में कोई वास्तु दोष न हो इसलिए जरूरी है कि सही दिशा में आईना लगाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा को उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. इस दिशा में लगा शीशा आपके जीवन में सुख समृद्धि को बढ़ाता है.

Next Story