गठिया के मरीजों की तकलीफें और भी बढ़ा देती हैं ये चीजें, आज ही डायट से करें रिमूव

गठिया के मरीजों की तकलीफें और भी बढ़ा देती हैं ये चीजें, आज ही डायट से करें रिमूव
X

आज के समय में अगर देखा जाए तो गठिया (Arthritis) की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है. गठिया होने के पीछे वैसे तो कई कारण है लेकिन, मुख्य कारणों की अगर बात करें तो इनमें एक खराब डायट और लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा आम है. जब किसी व्यक्ति को गठिया की समस्या होती है तो ऐसे में उसके एड़ियों, घुटनों, कलाई, गर्दन और शरीर के अन्य जोड़ों में काफी तेज दर्द का एहसास होता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें गठिया की समस्या है. आज हम आपको कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन गठिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मीट

अगर आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको कभी भी रेड मीट या फिर ऑर्गन मीट का सेवन नहीं करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपके शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से आपके जोड़ों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

रिफाइंड कार्ब्स

गठिया के मरीजों को कोशिश करनी चाहिए कि वे रिफाइंड कार्ब्स का सेवन जितना हो सके करना कम करें. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इट ब्रेड, केक, वाइट राइस और कुकीज में रिफाइंड कार्ब्स पाए जाते हैं और इन चीजों के नियमित सेवन से गठिया की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इन चीजों में भले ही प्यूरिन और फ्रुक्टोज ज्यादा न हो लेकिन फिर भी गठिया के मरीजों को इन चीजों का जितना हो सके सेवन करने से बचना चाहिए. इन चीजों के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड के लेवल्स बढ़ सकते हैं.

शुगर लोडेड ड्रिंक्स

अगर आपको गठिया की समस्या है तो ऐसे में आपको जितनी हो सके शुगरी ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन ड्रिंक्स में शुगर और फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब आप शुगर लोडेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल काफी बढ़ जाता है. यह भी एक मुख्य कारण है कि जब गठिया के मरीज इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो उनकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

प्रोसेस्ड फूड्स

जिन लोगों को गठिया की समस्या होती है उन्हें कभी भी प्रोसेस्ड चीजें जैसे कि चिप्स, स्नैक्स या फिर इस तरह की किसी भी प्रोसेस्ड चीज का सेवन करने से बचना चाहिए. इस तरह की चीजें आपके गठिया की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं.

Next Story