पेट फूलने की समस्या ने कर रखा है परेशान, इन चीजों के सेवन से पाएं आराम

पेट फूलने की समस्या ने कर रखा है परेशान, इन चीजों के सेवन से पाएं आराम
X

शरीर स्वस्थ रहता है तो सारे काम भी आसानी से हो जाते हैं. खाने-पीने में की गई लापरवाही के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इसका प्रमुख कारण लाइफस्टाइल में आया बदलाव है. आजकल लोग फास्ट फूड का सेवन अधिक करने लगे हैं. इसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है. पेट की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. पेट की परेशानी के कारण लोग अपने काम पर भी सही तरीके से ध्यान नहीं दे पाते हैं. पेट दर्द, गैस,अपच और कब्ज से लोग परेशान रहते हैं और इनको दूर करने के लिए उपाय की खोज में भी रहते हैं. आजकल सही समय पर खाना नहीं लेने के कारण और अधिक तला-भुना खाने का सेवन करने से ब्लोटिंग या फिर पेट फूलने की समस्या बढ़ गई है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप इन चीजों को अपने डायट में शामिल कर आराम पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.

अदरक

अदरक औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. अदरक का सेवन करने से आपको पेट फूलने की समस्या से आराम मिलता है. अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करता है.

केला

अगर आप भी पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. केले में फाइबर होता है और इसको खाने से पाचन ठीक रहता है और ब्लोटिंग को कम करने में भी सहायक है.

अजवाइन

पेट फूलने पर व्यक्ति असहज महसूस करता है. इससे राहत पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं. आप अजवाइन का पानी या अजवाइन के बीज को चबाकर भी सेवन कर सकते हैं.

पपीता

पेट फूलने की परेशानी को दूर करने में पपीता का सेवन कारगर है. पपीता में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पेट की परेशानी जैसे गैस, अपच और एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है.

दही

दही में प्रोबायोटिक होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है. दही को अपने डायट में जरूर शामिल करें. इसको खाने से आपका डाइजेशन अच्छा रहता है.

Next Story