बढ़ती उम्र के साथ स्किन को रखना चाहते हैं जवां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, चेहरे को बनाएगा सुंदर

बढ़ती उम्र के साथ स्किन को रखना चाहते हैं जवां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, चेहरे को बनाएगा सुंदर
X

हमारी बढ़ती उम्र और खराब खानपान का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है. जो समय के साथ ढीली और लटकने लगती है. यह न केवल चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी गलत असर डालता है.उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन कम हो जाता है. जिससे त्वचा का लचीलापन आ जाता है और वह सूखी तथा मुरझाई दिखाई देती है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा, शरीर का वह हिस्सा है जो सबसे ज्यादा खींचता और हिलता है? तो आइए जानते है घरेलू उपाय जिससे आप अपने चेहरे की स्किन को लटकने से बचा सकते है.

टमाटर और शहद का फेस पैक

टमाटर और शहद का फेस पैक अपने चेहरे में लगाने से यह आपकी सुंदरता को बरकरार रखता है और इसके फायदे भी बहुत हैं. ये आपके चेहरे की दाग-धब्बे को हटाने के साथ आपकी त्वचा की मुरझाईयां को भी खत्म कर देता हैं.

नारियल का तेल

नारियल का तेल चेहरे के लचीलापन और झुर्रियों को रोकने में बहुत मददगार होता है और इसके फायदे भी है. नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं. साथ ही साथ इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो त्वचा के कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है.कोलेजन त्वचा की मजबूती और लचीलापन बनाए रखने में मदद करती है.

शहद का फेस पैक

शहद एलोवेरा जेल और नींबू का रस चेहरे पर लगाने से आपकी खोई हुई चमक वापस आ सकती हैं. सर्दियों मे चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए भी यह एक अच्छा घरेलु उपाय हैं. इसकी मदद से चेहरे के दाग-धब्बे को रोका जा सकता है जिससे चेहरे की खोई हुई रंगत वापस आ सकती है.

एलोवेरा का जेल

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और हीलिंग के गुण होते है, जिसको लगाने से त्वचा पर लचीलापन कम होता है. साथ ही साथ या हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखती है. एलोवेरा जेल हमारी स्किन की रेडनेस कम करने के साथ साथ त्वचा को ठंडक और नमी देती है. जो बढ़ती उम्र पर हुए झाइयां को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है.

खीरे का फेस पैक

खीरे का उपयोग चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके कई लाभ हैं जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और ताजगी से भरपूर बनाए रखते हैं. यह त्वचा को ठंडक और कसाव देने का बेहतरीन स्रोत है. खीरे का रस निकालकर उसमें गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. यह उपाय स्किन को फ्रेश और टाइट रखने में मदद करता है.

Next Story