योग से पेट की चर्बी को करे कम,

पेट पर जमी चर्बी सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगती, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी बन सकती है। खासकर अगर फैट कमर और पेट के आसपास जमा हो, तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यही नहीं, बढ़ा हुआ पेट आत्मविश्वास को भी धीरे-धीरे खत्म करने लगता है।
अगर आप जिम नहीं जा सकते या भारी वर्कआउट से बचना चाहते हैं, तो योग एक असरदार और आसान विकल्प है। योग न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करता है और अंदरूनी अंगों को सक्रिय कर फैट बर्न करने में मदद करता है।
1. नौकासन: पेट की चर्बी पिघलाने वाला प्रभावी आसन
इस आसन में शरीर नाव जैसी स्थिति में आता है। पीठ के बल लेटकर धीरे-धीरे सिर, कंधे और पैरों को ऊपर उठाया जाता है। इस अवस्था में पेट की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और कोर मसल्स सक्रिय होते हैं।
पेट की अंदरूनी चर्बी तेजी से एक्टिव होकर पिघलने लगती है
लगातार अभ्यास से टमी टोन होती है
जांघ और कमर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
2. भुजंगासन: पाचन सुधार और फैट बर्न का आसान तरीका
इस आसन में शरीर को उल्टा लेटकर छाती को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है। इसमें रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ता है।
पेट के हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है
जमा फैट को पिघलने में मदद मिलती है
पाचन क्रिया मजबूत होती है
पेट में गैस और सूजन की समस्या कम होती है
3. पवनमुक्तासन: गैस, ब्लोटिंग और चर्बी तीनों से राहत
जिन लोगों को गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उनके लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। घुटनों को छाती की ओर खींचकर सिर को घुटनों से मिलाने की कोशिश करने पर पेट पूरी तरह सिकुड़ता है।
पाचन तंत्र एक्टिव होता है
अंदरूनी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है
रोजाना करने से पेट हल्का महसूस होता है
ब्लोटिंग की शिकायत भी दूर होती है
---
नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम करना आसान हो जाता है।
योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखता है और बिना ज्यादा मेहनत के वजन कम करने में मदद करता है। यदि आप स्लिम और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो ये तीन आसन आपकी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
