शरीर में विटामिन बी12 की कमी, डायट में आज से शामिल करें ये वेज फूड आइटम

शरीर सुचारु ढंग से काम करे इसके लिए यह बेहद अहम हो जाता है कि जरूरत के हिसाब से पोषक तत्वों की मात्रा हमें मिलती रहे. विटामिन बी12 भी हमारे सेहत के लिए जरूरी तत्वों में से एक है. इसकी कमी के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विटामिन बी12 शरीर के नर्वस सिस्टम की देखभाल करता है और रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है. विटामिन बी12 की कमी के कारण आपके हाथ पैर में झनझनाहट और थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. विटामिन बी12 मुख्य तौर पर मछली, अंडे और मीट में पाया जाता है. जो लोग वेज खाने का सेवन करते हैं उनमें इसकी कमी अक्सर देखी जा सकती है. अगर आप भी वेजीटेरियन खाने का सेवन करते हैं तो आप इन चीजों को अपने डायट का हिस्सा बनाएं और इस कमी को दूर करें. तो आइए जानते हैं विटामिन बी12 से भरपूर वेज फूड्स.
दही
दही का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है. इसमें प्रोबायोटिक मौजूद होता है जो पेट के लिए फायदेमंद है. दही में विटामिन बी12 भी पाया जाता है. दही का सेवन विटामिन बी12 को सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है. दही को अपनी डायट में शामिल करें और विटामिन बी12 की कमी से बचें.
मशरूम
अगर आपके शरीर में भी विटामिन बी12 की कमी है तो उसको दूर करने के लिए आप अपने खाने में मशरूम को शामिल कर सकते हैं.
फोर्टिफाइड फूड्स
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप फोर्टिफाइड फूड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह के खाने में अलग से पोषक तत्वों को मिलाया जाता है जो कमी को दूर कर सके.
चीज
चीज विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है. आप चीज को खाने में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं जैसे पराठें, सैंडविच. पनीर में भी विटामिन बी12 पाया जाता है.
