जिंदगी बदलकर रख देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी

नीम करोली बाबा भारतीय संत और आध्यात्मिक गुरु थे. उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी. भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. वे लोगों को सीधे तौर पर लोगों को भक्ति और प्रेम के महत्व को समझाते थे. इसके अलावा, वे हमेशा श्रद्धालुओं को भूतकाल और भविष्य की चिंता करने की बजाय वर्तमान में जीने की सलाह देते थे. नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन और कृपा से अनुयायी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति हासिल होती है. उनकी शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों के जीवन में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत होती हैं. ऐसे में नीम करोली बाबा की ये सीख जो भी व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है, उसकी पूरी जिंदगी बदल सकती है. उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है.
गैर जरूरी चीजों पर न करें खर्च
नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को फिजूल खर्च की आदत पर लगाम कसनी चाहिए. बेवजह खर्च करने से व्यक्ति कभी अमीर नहीं बनता है. ऐसे में व्यक्ति को फिजूल खर्च न करके धन की बचत करने की आदत बनानी चाहिए. जो भी व्यक्ति धन की अहमियत समझता है और गैर जरूरी चीजों में पैसे नहीं खर्च करता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
दिखावे के लिए न करें खर्च
नीम करोली बाबा के मुताबिक, व्यक्ति को दिखावा नहीं करनी चाहिए. दिखावे के चलते लोग अनावश्यक वस्तुएं खरीदने लगता है. जो कि उसकी बर्बादी का कारण बनता है. ऐसे में व्यक्ति को दिखावे की भावना नहीं रखनी चाहिए.
धन की उपयोगिता समझें
नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति वही अमीर होता है, जो धन की उपयोगिता को समझता है. जो व्यक्ति धन का सही समय पर सही उपयोग करता है वही जिंदगी में आगे बढ़ता है. ऐसे में व्यक्ति की कमाई जब ज्यादा होने लगे, तो भूलकर भी उपयोग की वस्तुएं खरीदने पर ही जोर देना चाहिए.
धार्मिक कार्यों में धन करें खर्च
नीम करोली बाबा कहते थे कि अमीर होना धन को इकट्ठा करना बिल्कुल भी नहीं होता है, बल्कि कमाए गए धन को सही जगह पर खर्च करना ही अमीरी होती है. इसलिए व्यक्ति को समय-समय पर धार्मिक कार्यों में धन खर्च करते रहना चाहिए.
