चॉकलेट डे पर पार्टनर के लिए बनाएं Chocolate की ये डिशेज, बन जाएगा दिन

चॉकलेट डे पर पार्टनर के लिए बनाएं Chocolate की ये डिशेज, बन जाएगा दिन
X

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है, जिसे हर कपल बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करता है. इस दिन चॉकलेट का तोहफा देकर अपने रिश्ते को और भी खास बनाया जाता है. लेकिन अगर आप इस बार सिर्फ बाजार से चॉकलेट लाने की बजाय खुद घर पर कुछ खास और टेस्टी चॉकलेट डिशेज बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो ये आइडियाज आपके बहुत काम आ सकते हैं.

घर पर बनी चॉकलेट डिशेज न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि ये आपके प्यार और मेहनत का भी एक अनमोल तोहफा होती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट रेसिपी, जिन्हें बनाकर आप अपने पार्टनर के चॉकलेट डे को और भी स्पेशल बना सकते हैं.

चॉको लावा केक

अगर आपके पार्टनर को चॉकलेट केक पसंद है, तो यह रेसिपी उनके लिए परफेक्ट है. इस केक के अंदर से पिघली हुई चॉकलेट बहती है, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है. आप भी इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं.

रेसिपी- सबसे पहले डार्क चॉकलेट और मक्खन को मेल्ट करें. इसमें पाउडर शुगर और वनीला एसेंस मिलाएं. अब अंडा या दही डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर इसमें मैदा और कोको पाउडर छानकर डालें और अच्छे से मिलाएं. अब इस बैटर को ग्रीस किए हुए कप केक मोल्ड में डालें. ओवन में 180°C पर 10-12 मिनट के लिए बेक करें. गर्मा-गर्म सर्व करें और अंदर से बहती हुई चॉकलेट का मजा लें.

चॉकलेट ट्रफल्स

अगर आप अपने पार्टनर को कुछ यूनिक और टेस्टी डिश देना चाहते हैं, तो चॉकलेट ट्रफल्स बेस्ट ऑप्शन है. ये खाने तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है. आप इसे भी एक बार जरूर ट्राय करें.

रेसिपी- एक पैन में फ्रेश क्रीम को हल्का गर्म करें और उसमें डार्क चॉकलेट डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक चॉकलेट पूरी तरह मेल्ट न हो जाए. अब इसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें. सेट होने के बाद इससे छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और कोको पाउडर में रोल करें. ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालें और ठंडा करके सर्व करें.

चॉकलेट ब्राउनी

अगर आपके पार्टनर को ब्राउनी पसंद है, तो ये उनके लिए बेस्ट चॉकलेट ट्रीट हो सकती है. इसे खाकर आप दोनों के रिश्ते में मिठास घुलेगी. ऐसे में इस चॉकलेट डे इस ब्राउनी को बनाना तो बनता है.

रेसिपी- सबसे पहले मक्खन और चॉकलेट को पिघला लें. अब इसमें पाउडर शुगर, वनीला एसेंस और अंडे या दही मिलाएं. फिर इसमें मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें. अब बैटर को बेकिंग ट्रे में डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. इसे 180°C पर 25-30 मिनट तक बेक करें. ठंडा होने के बाद इसे टुकड़ों में काटें और सर्व करें.

चॉकलेट कुकीज

अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ क्रिस्पी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट कुकीज बेस्ट ऑप्शन है. इसे आप चॉकलेट डे पर तो खाने के साथ ही लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.

रेसिपी- सबसे पहले मक्खन और शुगर को अच्छे से मिला लें. अब इसमें वनीला एसेंस डालें और मिक्स करें. फिर इसमें मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा डालें और नरम आटा गूंध लें. अब इस आटे से छोटे-छोटे कुकीज बनाकर बेकिंग ट्रे में रखें. 180°C पर 15-18 मिनट तक बेक करें . इसे ठंडा करके सर्व करें.

Next Story