एक्जिमा और ल्यूकोडर्मा को कहें बाय-बाय! DRDO की मेडिसिन से होगा इलाज

स्किन प्रॉब्लम एक्जिमा और ल्यूकोडर्मा की दिक्कत का सामना कर रहे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन दोनों ही बीमारियों का इलाज अब आयुर्वेदिक दवाईयों से किया जाएगा. आपको बता दें कि DRDO ने त्वचा से जुड़ी इन दोनों ही बीमारियों के उपचार के लिए हर्बल दवाईयां बनाई.
ल्यूकोडर्मा को सफेद दाग के नाम से भी जाना जाता है. इस मेडिकल कंडीशन में बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर सफेद चकत्ते होने लगते हैं. अगर समय रहते इसका इलाज करवाया जाए, इस तो प्रॉब्लम को आसानी से दूर किया जा सकता है. वहीं, एक्जिमा की स्थिति में त्वचा में इंफेक्शन हो जाता है. हाथ, गर्दन और चेहरे पर रैशेज या फिर खुजली होने लगती है.
क्यों होते हैं सफेद दाग?
आपको बता दें कि कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण रंग उत्पादन करने वाली कोशिकाएं मर जाती हैं. त्वचा के ज्यादा देर तक धूप में आने, तनाव या केमिकल्स के संपर्क में आने से भी यह दिक्कत हो सकती है. आपको बता दें कि ल्यूकोडर्मा केजेनेटिक कारण भी हो सकते हैं.
एक्जिमा होने के कारण
स्किन पर एक्जिमा होने के कई कारण हो सकते हैं. साबुन, डिटर्जेंट, मेकअप प्रोडक्ट्स और पर्यावरण प्रदूषण के कारण एक्जिमा की समस्या हो सकती है. इसके अलावा दूध, अंडा, सोयाबीन से भी कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं- जिसके चलते भी एक्जिमा ट्रिगर कर सकता है.
एग्जिमा से पीड़ित ज्यादातर लोगों में अन्य प्रकार के भी स्किन इन्फेक्शन का खतरा होता है. ऐसेइन दोनों ही स्किन प्रॉब्लम में आप डॉक्टर के पास ही जाएं. समय से करवाए गए इलाज से इंफेक्शन को बढ़ने से रोका जा सकता है.
डेंगू और चिकनगुनिया की टेस्ट किट
हर्बल मेडिसिन के अलावा, DRDO ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की टेस्ट किट भी बनाई है. इन टेस्ट किट की मदद से इन बीमारियों की पहचान करना और भी आसान हो जाएगा.
बहरहाल, DRDO की इन हर्बल मेडिसिन से एक्जिमा और ल्यूकोडर्मा जैसी दिक्कतों का इलाज आसानी से किया जा सकेगा. हर्बल मेडिसिन होने के कारण इनका हेल्थ को नुकसान भी नही होगा.
