गठिया ने जीवन की रोक दी है रफ्तार?H: आज से ही शुरू कर दीजिए ये उपाय

आज से ही शुरू कर दीजिए ये उपाय
X

यदि परिवार में पहले से किसी को गठिया की समस्या रही हो या फिर आप मोटापे का शिकार हैं तो आपमें इसका जोखिम और अधिक हो जाता है।

लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के कारण अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। घुटनों में दर्द और आर्थराइटिस की समस्या आमतौर पर उम्र बढ़ने, जीवनशैली, चोट या आनुवंशिक कारणों के चलते होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें घुटनों की समस्या होने का खतरा और भी अधिक देखा जाता है, घुटने पर अतिरिक्त वजन का दबाव पड़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है।

घुटनों की बढ़ती इस समस्या से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित व्यायाम करने, वजन कम रखने और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं।

अगर आपको भी गठिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं जैसे जोड़ों में दर्द या सूजन बना रहता है तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। सही खानपान, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित व्यायाम करना हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। आहार में कैल्शियम, विटामिन डी, और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव अत्यधिक प्रभावी हो सकते हैं। ये उपाय न केवल दर्द को कम करते हैं, बल्कि घुटने की मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत भी बनाते हैं।

गठिया के लक्षणों और दर्द को कम करने के लिए आहार में कुछ बदलाव भी मददगार हो सकते हैं।

आहार में हल्दी को जरूर शामिल करिए इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि चोट और सूजन पर हल्दी का लेप लगाने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें जैसे मछली और अलसी के बीज का सेवन भी सूजन कम करने में मदद करता है।

लहसुन, ब्रोकली, नट्स और सीड्स में भी ऐसे कारगर तत्व होते हैं जो सूजन को कम करके गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

H

हल्दी में कर्क्यूमिन नामक तत्व होता है, जो प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा सेंधा नमक का प्रयोग भी आपके लिए फायदेमंद है। एक टब गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाएं और उसमें अपने घुटने को डुबोकर रखें। इससे भी दर्द में आराम मिलता है।

वजन

अधिक वजन होने से घुटनों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप वजन को कंट्रोल रखें। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखें। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसके सेवन से भी वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।

Tags

Next Story