रोमांस और प्रकृति का संगम, केरल में इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

थ्रिसूर करें एक्सप्लोर: पार्टनर के साथ अगर हनीमून के लिए केरल जाएं तो आपको थ्रिसूर जाना चाहिए, जिसे यहां की कल्चरल कैपिटल भी कहा जाता है. यहां पर अथिरापिल्ली झरनों के दृश्य इतने खूबसूरत होते हैं कि जैसे फिजाओं में मोहब्बत घुल गई हो. ये जगह शांति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बेस्ट है. आप यहां पर कपल फोटोग्राफी भी करवा सकते हैं
वर्कला है रोमांटिक जगह: हनीमून के लिए वर्कला एक रोमांटिक प्लेस है. दरअसल आप यहां पार्टनर के साथ बीच पर जा सकते हैं. जहां क्लिफ यानी ऊंची-ऊंची चट्टानें हैं. इसी के साथ ही समुद्र का नजारा अमेजिंग होता है. आप बीच पर सनबाथ लेने के साथ ही सर्फिंग एंजॉय कर सकते हैं
अलेप्पी में क्वालिटी टाइम: अपने पार्टनर के साथ रूमानी क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अलेप्पी एक बेहतरीन जगह है. यहां पर आप वैकवाटर हाउसबोट्स में समय बिता सकते हैं. पानी के बीच तैरती हुई हाउसबोट्स, चारों तरफ हरियाली के बीच कमाल का माहौल बनता है.
मुन्नार है पॉपुलर प्लेस: अगर केरला गए और मुन्नार एक्सप्लोर नहीं किया तो क्या ही किया. ये यहां का एक बेहद खूबसूरत और पॉपुलर हिल स्टेशन है. ये दूर तक फैले हुए सीढ़ीनुमा चाय के बागानों, ऊंचे पहाड़ों. धुंध से ढकी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है. मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर भी कहकर पुकारते हैं. यहां पर आप एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, ईको पॉइंट और टी म्यूजियम भी घूम सकते हैं.
थेक्कडी में रोमांच:अपनी हनीमून ट्रिप में अगर थोड़ा एडवेंचर एड करना हो तो आपके लिए थेक्कडी जाना बेस्ट रहेगा. ये जगह पोरियार नेशनल पार्क के लिए जानी जाती है. आप अपने पार्टनर के साथ यहां एक रोमांचिक वाइल्ड लाइफ सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं, साथ ही फॉरेस्ट ट्रैकिंग कर सकते हैं.
