हरतालिका तीज व्रत में इन चीजों से बनाएं दूरी, जरूर जान लें खानपान के नियम

हरतालिका तीज व्रत में इन चीजों से बनाएं दूरी, जरूर जान लें खानपान के नियम
X

हर साल भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल तृतीया पर महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024 Date) का व्रत रखा जाता है। यह व्रत हिंदू धर्म में विशेष फलदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने वाले साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं द्वारा किया जाता है।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होने जा रही है। वहीं इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को किया जाएगा। हरतालिका तीज की पूजा सुबह के समय करने का विधान है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -


हरतालिका तीज की पूजा का मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 02 से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक

जरूर ध्यान रखें ये बातें

सबसे पहले तो हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखने का विधान है। ऐसे में इस दिन पानी नहीं पीना चाहिए। अन्य किसी व्रत की तरह ही हरतालिका तीज पर साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए। इसी के साथ भूलवश भी प्याज-लहसुन का सेवन न करें। इसके स्थान पर आप फलों आदि का सेवन कर सकते हैं।

न खाएं ये चीजें

हरतालिका तीज के दिन व्रत करने वाली महिला को लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल भी अपने भोजन में नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हरतालिका तीज में व्रत करने वाली महिला को नारियल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नारियल को संतान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

Next Story