रोज डे पर फूल नहीं, इन प्यारे कोट्स से कहें अपने दिल की बात, प्यार और भी खास बन जाएगा

फरवरी यानी प्यार का महीना क्योंकि इस महीने में आता है प्यार के रंगों में रंगा खूबसूरत हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। आज रोज डे है और इसी से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। इसके बाद प्रपोज डे, प्रॉमिस डे और हग डे समेत कई ऐसे दिन आते हैं, जो रिश्ते को गहरा करने में मदद कर सकते हैं। यूं तो रिश्ते को मजबूत करने के लिए रोजाना उसे प्यार, भरोसे, वादों और कोशिशों से संवारना जरूरी है, लेकिन बेशक ऐसे खास दिनों में आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए कुछ खास कोशिशें जरूर करनी चाहिए। अगर आप रोज डे पर अपने पार्टनर को विश करना चाहते हैं, उन्हें अपने दिल का हाल बताना चाहते हैं, तो उन्हें ये मैसेजेस भेजिए।
रोज डे विशेज (Rose Day Wishes 2026)
1.ये फूल आपको अपना बनाने के लिए,
ये फूल आपके दिल को महकाने के लिए
यूं तो बहुत फूल हैं दुनिया में,
ये गुलाब आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए
हैप्पी रोज डे 2026
2. तुम्हारे चेहरे की मुस्कान के आगे फीका है गुलाब,
फिर भी तुम्हें भेज रहा हूं गुलाब
इसे फूल नहीं समझना मेरा दिल,
बताना क्या है ये तुम्हारे काबिल
हैप्पी रोज डे 2026
3. मेरे जिंदगी का हर पल तुम्हारे नाम है,
इस फूल के जरिए तुम्हें भेजा ये पैगाम है।
गुलाब की खुशबू से महके जिंदगी तुम्हारी,
होंठों पर मेरे यही दुआ सुबह-शाम है।
हैप्पी रोज डे
4. तुम गुलाब नहीं, तुम तो पूरा गुलशन हो
तुम मेरे दिल की सबसे हसीन धड़कन हो,
इस रोज डे पर बस यही है कहना,
तुम मेरी जिंदगी में हमेशा रहना
हैप्पी रोज डे
रोज डे कोट्स (Rose Day Quotes 2026)
5. गुलाब तो बस एक है बहाना,
हकीकत में आपका दिल है चुराना।
वैलेंटाइन वीक की हो चुकी है शुरुआत,
बस तुम रहना पूरी जिंदगी मेरे साथ।
हैप्पी रोज डे
6. गुलाब के बहाने दिल चुराने का है इरादा,
जिंदगी भर साथ निभाने का है वादा।
तुम्हें छोड़कर जाऊंगा नहीं मैं कभी,
फूल सी महक सा सच्चा है मेरा वादा।
हैप्पी रोज डे
7. फूल खिलते रहें आपकी जिंदगी की राहों में,
हंसी चमकती रहे आपकी खूबसूरत निगाहों में,
भेजा है गुलाब, बताया है हाल-ए-दिल
इंतजार है आपका मेरी बाहों में
हैप्पी रोज डे
रोज डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Rose Day Wishes for Girlfriend)
8. रोज डे का था मुझे कबसे इंतजार,
आखिर बताना था तुम्हें अपना प्यार।
तुम मेरे हो मुझे ये हकने का हक चाहिए,
तुम्हारा साथ मुझे हर वक्त चाहिए।
हैप्पी रोज डे
