वेट लॉस ही नहीं, घर चमकाने में भी जादू करता है सेब का सिरका; जानें सफाई के 5 बेहतरीन हैक्स

वेट लॉस ही नहीं, घर चमकाने में भी जादू करता है सेब का सिरका; जानें सफाई के 5 बेहतरीन हैक्स
X

सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) अक्सर वजन घटाने के लिए डाइट का हिस्सा बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक शक्तिशाली नेचुरल क्लीनर भी है? इसके एसिडिक गुण जिद्दी से जिद्दी गंदगी, बैक्टीरिया और दुर्गंध को मिनटों में खत्म कर सकते हैं। खास बात यह है कि बाजार के महंगे और केमिकल युक्त क्लीनर की तुलना में यह काफी सस्ता और सुरक्षित है।

क्लीनिंग का गोल्डन रूल

सिरका इस्तेमाल करने से पहले यह ध्यान रखें कि इसे हमेशा बराबर मात्रा में पानी मिलाकर पतला (Dilute) करें। सीधे इस्तेमाल करने पर इसकी एसिडिक प्रकृति कुछ सतहों को नुकसान पहुँचा सकती है।

सिरके से घर चमकाने के स्मार्ट तरीके:

कांच और आईने की चमक: स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सिरका मिलाकर कांच पर छिड़कें। यह बिना किसी दाग-धब्बे के खिड़कियों और ड्रेसिंग टेबल के शीशों को नए जैसा चमका देता है।

कपड़ों से फंगस और बदबू की छुट्टी: कपड़े धोने के बाद अंत में आधे कप सिरके वाले पानी में उन्हें खंगालें। इससे कपड़ों के बैक्टीरिया मर जाते हैं और वे सॉफ्ट रहते हैं। फंगस के दाग हटाने के लिए कपड़ों को सिरके के घोल में 2-3 घंटे भिगोकर रखें।

माइक्रोवेव की सफाई: एक कटोरे में पानी और सिरका मिलाकर माइक्रोवेव में गर्म करें। इसकी भाप से अंदर जमी चिकनाई नरम हो जाएगी, जिसे आप सूखे कपड़े से आसानी से पोंछ सकेंगे।

तांबा और पीतल के बर्तन: सिरके में नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तनों पर 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। रगड़ने पर पुराने से पुराने तांबे और पीतल के बर्तन चमक उठेंगे।

सिंक और ड्रेन पाइप की सफाई: सिंक की चिकनाई हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का घोल इस्तेमाल करें। अगर नाली जाम है, तो बेकिंग सोडा और सिरका डालकर ऊपर से गर्म पानी डालें, कचरा तुरंत साफ हो जाएगा।

Next Story