घर पर मां लक्ष्मी के आने से पहले मिलते हैं ये खूबसूरत संकेत, नजरअंदाज करने की न करें भूल

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार जिन घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है उनमें हमेशा ही सुख, समृद्धि और आर्थिक समपन्नता रहती है. वहीं, इनके आगमन मात्रा से आपके घर और जीवन से दरिद्रता और दुख काफी दूर रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास और खूबसूरत संकेतों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको उस समय दिखाई देते हैं जब आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होना होता है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से.
तेज सुगंध
जब मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर पर होना होता है तो उससे पहले आपके पूरे घर पर एक तेज और खूबसूरत सुगंध फैल जाती है. पूरा वातावरण सुगन्धित हो जाता है. अगर आपको भी इस खूबसूरत सुगंध का एहसास हो तो यह मां लक्ष्मी के आगमन की तरफ इशारा करता है.
उल्लू का दिखना
घर या फिर घर के छत पर उल्लू का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है. उल्लू को हमेशा से ही मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है. अगर आपको अपने घर या फिर आसपास उल्लू दिखे तो आपको समझ जाना चाहिए कि जल्द मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर पर होने वाला है.
अचानक पैसे आना
अगर आपके पास अचानक से पैसे आने लगे या फिर इनकम में वृद्धि हो जाए तो यह भी इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है या फिर हो चुका है.
इन पौधों का फलना-फूलना
अगर आपके घर पर जेड प्लांट, मनी प्लांट या फिर तुलसी का पौधा है और ये अचनाक से काफी तेजी से फलने-फूलने लगे तो भी आपको यह समझ जाना चाहिए कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है.
