वास्तु संग यात्रा:: सर्दियों की ट्रिप को खास बनाने के आसान उपाय

सर्दियों की ट्रिप को खास बनाने के आसान उपाय
X


सर्दियों की शुरुआत होते ही लोग घूमने की तैयारी में जुट जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी अगली ट्रेवल जर्नी पहले से ज्यादा बेहतर और यादगार बने। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सरल नियम बताए गए हैं, जिन्हें यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान अपनाने पर सफर सुगम होता है और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

यात्रा शुरू करने से पहले क्या करें

घर से निकलने से पहले सफाई कर लेना अच्छा माना जाता है। इससे यात्रा में कोई रुकावट नहीं आती।

घर से रवाना होने से पहले मिठाई या दही चीनी खाना शुभ माना गया है। इससे दिन और यात्रा दोनों अच्छे माने जाते हैं।

दहलीज पार करते समय हमेशा दायां पैर आगे रखें। इसे शुभ आरंभ का संकेत माना जाता है।

यात्रा की तैयारी में ध्यान रखने योग्य बातें

ट्रिप की प्लानिंग ईशान कोण की ओर देखकर करें। यह दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।

सफर में भगवान की तस्वीर या रक्षासूत्र साथ रखें। इससे मन में सुरक्षा की भावना रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है।

ट्रैवल बैग में काले रंग के कपड़े या सामान कम रखें। वास्तु के अनुसार यह रंग यात्रा के लिए ज्यादा शुभ नहीं माना जाता।

अगर धार्मिक यात्रा पर निकल रहे हों

वास्तु शास्त्र के अनुसार धार्मिक स्थानों पर जाते समय पवित्रता बनाए रखना और ब्रह्मचर्य का पालन करना श्रेष्ठ माना जाता है। इससे आध्यात्मिक ऊर्जा को बेहतर तरीके से महसूस किया जा सकता है।

यदि आप अपनी अगली ट्रेवल जर्नी की तैयारी करते समय इन सरल नियमों को अपनाते हैं तो यह यात्रा आपकी पिछली सभी यात्राओं से ज्यादा खास, शांतिपूर्ण और यादगार बन सकती है।

Tags

Next Story