LIVE मंत्री गुर्जर की गौ संकट निवारण पदयात्रा शुरू, जगह-जगह स्‍वागत

LIVE मंत्री गुर्जर की गौ संकट निवारण पदयात्रा शुरू, जगह-जगह स्‍वागत
X

भीलवाड़ा (हलचल)। गायों में फैली लम्‍पी बीमारी की रोकथाम और इसके प्रति‍ लोगों में जागरूकता लाने के लि‍ए कांग्रेस के राष्‍ट्रीय सचि‍व व राज्‍य मंत्री धीरज गुर्जर की पदयात्रा शुरू हो गई है । दो दि‍वसीय इस पदयात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्‍साह है। संकट मोचन हनुमान मंदि‍र से कांग्रेस के पदाधि‍कारि‍यों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के राष्‍ट्रीय सचि‍व धीरज गुर्जर की पदयात्रा रवाना हुई। इस यात्रा का पहला पड़ाव सातोला का खेड़ा में होगा जहां आज सायं भजन संध्‍या रखी गई है जि‍समें गौ भक्‍त गायों की महि‍माओं का बखान भी करेंगे। रास्‍ते में गुर्जर के साथ ही उनके साथ चलने वाले लोग लम्‍पी बीमारी से बचाव और उपचार की जानकारी भी देंगे। साथ ही देशी दवाईयां भी उपलब्‍ध करायेंगे। । जगह-जगह पदयात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ समर्थक गुर्जर का स्‍वागत कर रहे है । दूसरे चरण में कोटड़ी पहुंचकर वहां भगवान चारभुजा के गौ छप्‍पनभोग लगाया जाएगा। बाद में यह छप्‍पनभोग लापसी आदि‍ वि‍भि‍न्‍न गौ शालाओं में पहुंचायेगी जाएगी। रात्रि‍ में भजन संध्‍या रखी गई है। इस यात्रा में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामि‍ल होंगे।   

Next Story