LIVE वसुंधरा राजे बोली राजस्थान के मुख्यमंत्री होगै भजन लाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल होंगे राजस्थान के सीएम, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला ।सांगानेर से भजनलाल शर्मा भाजपा विधायक है । पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने विधायक दल की बैठक मे प्रस्ताव रखा है।
राजनाथ वसुंधरा व अन्य का पगड़ी पहनकर किया गया स्वागत
महिला को बनाया जा सकता है राजस्थान की मुख्यमंत्री जल्द घोषणा की संभावना
दिया कुमारी से कर रहे हैं राजनाथ चर्चा
कुछ देर में विधायक दल की बैठक कुछ देर में होनी शुरू ।
राजनाथ सिंह विधायक को वर्णन लोगों से कर रहे चर्चा
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेताओं ने जयपुर में भाजपा कार्यालय में फोटो सेशन में हिस्सा लिया। सभी विधायकों के साथ राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के साथ।

बालकनाथ पहुंचे बीजेपी कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी के तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी एयरपोर्ट के लिए रवाना। सीपी जोशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की करेंगे एयरपोर्ट पर अगवानी। सुनील बंसल के भी जयपुर आने की सूचना है।

अनीता भदेल - फोटो : सोशल मीडिया
जानें कौन हैं अनीता भदेल
अनीता भदेल, यह नाम राजस्थान से बाहर शायद कम लोगों ने सुना हो। एससी समुदाय से आने वाली भदेल का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरा, एमपी में यादव सीएम के बाद राजस्थान में भाजपा वसुंधरा राजे की जगह सीएम पद के लिए इन्हें चुन सकती है। यह महिलाओं के लिए बड़ा संदेश होगा।
अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से जीतीं भदेल को इसी साल राजस्थान के 200 विधायकों में सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया था। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से 'My guess for next Rajasthan CM: Anita Bhadel' भी चल रहा है। फॉर्मूला यह है, छत्तीसगढ़ में एसटी, एमपी में ओबीसी और अब राजस्थान में दलित को मौका मिलने के चांस ज्यादा हैं। अनीता भदेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थं। वे राजस्थान विधानसभा में अजमेर दक्षिण से विधायक हैं, वे भारतीय जनता पार्टी की राजनेत्री हैं।
: 'सरप्राइज को लेकर तैयार रहें'
भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा से मीडिया कर्मियों द्वारा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आपका विश्लेषण गलत निकला। सरप्राइज के लिए तैयार रहिए, राजस्थान में भी चौंकाने वाला नाम होगा।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी -
बाड़मेर से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का नाम भी अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो गया है। कैलाश चौधरी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। वह 2018 में बायतू से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। हालांकि, 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने।
