प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या की

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या की
X

झुंझुनू जिले के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी तथा बाद में स्वयं ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब व्यवसायी सुरेश (32) और युवती प्रियंका (20) दोनों एक ही गांव के थे। शराब व्यवसायी शादीशुदा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं युवती बीएड की तैयारी कर रही थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को प्रियंका (20) पुत्री सुमेर सिंह झाझड़िया परिजनों के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब दो बजे सुरेश (32) पुत्र धर्मपाल प्रेमिका के घर में घुस गया। इसके बाद युवक ने सो रही प्रेमिका के गले पर लगातार चार बार वार किए और मौके से फरार होकर अपने मामा के घर पहुंचा। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। युवक पहले से शादीशुदा था, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं, मृतका प्रियंका अविवाहित थी। वह बीएड की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेश अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रियंका के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। वे अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहते थे। इसी बात को लेकर सुरेश नाराज चल रहा था।     

मृतका प्रियंका के बुआ के लड़के ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब सभी खाना खाकर सो गए थे। प्रियंका उसके माता-पिता और वह एक ही कमरे में सो रहे थे। 2 बजे के करीब किसी के कमरे में घुसने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो युवक प्रियंका पर चाकू से वार कर रहा है। उसने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में प्रियंका नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर एसपी श्याम सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी बीडीके अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Next Story