भाजपा सरकार में सुरत में सुरक्षित है प्रवासी बेटीयां एवं व्यवसाय:- सुरेन्द्र सिंह राठौड़ 

भाजपा सरकार में सुरत में सुरक्षित है प्रवासी बेटीयां एवं व्यवसाय:- सुरेन्द्र सिंह राठौड़ 
X

राजसमन्द// प्रवासी राजस्थानी भाइयों का एक सम्मेलन जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन  उधना(सुरत) गुजरात में आयोजित किया गया!  विधानसभा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल ने बताया कि विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ अपने एक दिवसीय प्रवास पर सूरत उधना में आयोजित प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शिरकत करने के लिए उधना सूरत पहुंचे जहां पर प्रवासी राजस्थान भाइयों ने भव्य स्वागत । इस कार्यक्रम में कुंभलगढ़ के पूर्व प्रधान सूरत सिंह दसाना ने  संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण पार्टी को त्याग पत्र देकर मैं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और माननीय सुरेंद्र सिंह  राठौड़ के साथ कंधे से कंधे मिलाकर  संकल्प के साथ खड़ा हुं वहीं सभी प्रवासी राजस्थानी भाइयों से निवेदन करता हूं कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से सुरेंद्र सिंह राठौड़ अधिक से अधिक मत देकर विजय बनावे। वहीं पुर्व सिंचाई राज्य मंत्री एवं भाजपा कुम्भलगढ विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टि ने मुझे सातवीं बार विधायक प्रत्याशी बनाया उसके लिए हाई कमान का आभार व्यक्त करता साथ ही आपका आभार व्यक्त करता हुं कि आपने मुझे इस सम्मेलन में बुलाया और इतनी उपस्थित में स्वागत किया में अभिभूत हुं । आप सभी व्यवसायों सहित प्रवासी बेटीयां सुरत में सुरक्षित है यहां गुजरात भाजपा सरकार की देन है। आगे उन्होंने 

 विकास की बातों पर चर्चा करते हुए विधायक राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के राज में महिलाओं पर अत्याचार हुए बलात्कार हुए जिसकी आज कोई सुनवाई नहीं है गहलोत सरकार की तुष्टिकरण राजनीति से जनता परेशान है और मेरा आपसे निवेदन है कि आने वाली 25 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में आधार कर कमल के निशान पर बटन दबाए और सबसे अधिक मतों से विजय बनाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार। सम्मेलन में( दीनबंधु खटीक समाज सेवा ट्रस्ट प्रमुख) लक्ष्मणलाल  बोलिया,( जैन समाज) के अध्यक्ष  तनसुख लाल  जैन, (राजपूत समाज) के अध्यक्ष विक्रम सिंह  शेखावत, वहीं (राजपूत समाज )के गोविंद सिंह जी चुंडावत, (मेवाड़ा कलाल समाज) छगनलाल मेवाड़ा, (कुमावत समाज) के अध्यक्ष नारायण लाल कुमावत, (आस्वअ फाउंडेशन) के अध्यक्ष महेंद्र बोलीवाल, कुंभलगढ़ के पूर्व प्रधान सूरत सिंह दसाणा, हरीश जी सुथार

वह सम्मेलन के मेन आयोजन करता ,फतेह लाल चौहान, नरपत सिंह चुंडावत ,महेंद्र बोलीवाल, सैलसिह सोलंकी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत सिंह चुंडावत, रतन सिंह ,उदय सिंह, देवी सिंह, पारसमल पामेचा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता वह प्रवासी राजस्थानी भाई उपस्थित थे।

Next Story