बदमाशों ने पुलिस वाले को मार दी गोली

बदमाशों ने पुलिस वाले को मार दी गोली
X


जयपुर,। राजस्थान के दौसा जिले में पीछा करने के दौरान संदिग्धों की गोली लगने से राजस्थान पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दौसा जिले के सिकंदरा के पास अज्ञात संदिग्धों ने एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कहा कि पुलिसकर्मी इलाके में कुछ संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में जानकारी के आधार पर उनका पीछा कर रही थी, तभी हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया।

Next Story