विधायक डॉ.परमार ने करणुवा कैम्प का किया निरीक्षण

उदयपुर । राज्य द्वारा जनता को महंगाई से राहत देने के लिए हर पंचायत स्तर पर महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर सफल साबित हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों में उत्सव सा माहौल दिख रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार में अपने विधानसभा क्षेत्र की करणुवा ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया तथा शिविर में पात्रजनों को लाभान्वित किया। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी राकेश न्योल ने शिविर की प्रगति के बारे में अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार के इस अभियान के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, खेरवाडा प्रधान पुष्पा मीणा, तहसीलदार लालाराम मीणा, विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य थावरचन्द डामोर, दामोदर लाल भणात, समाजसेवी दिनेश मीणा, अब्दुल रज्जाक मकरानी, प्रदीप भणात, करणुवा सरपंच हेमन्त डामोर, सरपंच सुनील डामोर, सरपंच भंवरलाल डामोर आदि उपस्थित रहे।
छाणी शिविर में पात्रजन लाभान्वित
राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान कार्यक्रम के तहत उपखण्ड नयागांव की ग्राम पंचायत छाणी में आयोजित कैंप में नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार ने पात्रजनों को मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड के साथ अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार के इस अभियान की जानकारी दी और सभी को लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसीलदार रेखा देवी, विकास अधिकारी अजीत मीणा, समाजसेवी अमृत लाल सालवी, लिम्बाराम गरासिया, नायब तहसीलदार नितेश पंचोली आदि उपस्थित थे।
