नगर निगम किसानों को बेचेगा गोबर की खाद

नगर निगम किसानों को बेचेगा गोबर की खाद
X


उदयपुर । नगर निगम द्वारा जिले के काश्तकारों को गोबर की खाद की बिक्री की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि निगम द्वारा कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले गोबर का खाद एक हजार रूपये प्रति ट्रेक्टर ट्रॉली मय एक फिट फन्टा एवं चार हजार रुपये प्रति डंपर (छचक्का व स्वयं की लेबर) की दर से दिया जाएगा। पशुपालन सलाहकार डॉ. ललित जोशी ने बताया कि नगर निगम की गौशाला प्रबंधन एवं जल वितरण समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत काश्तकारों के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Next Story