घर की छत पर पानी की टंकी में डाल कर हत्या

घर की छत पर पानी की टंकी में डाल कर हत्या
X

चित्तौडग़ढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र के आलाखेड़ी गांव में एक दस माह की बालिका का उसी के घर की छत पर पानी की टंकी में डाल कर हत्या कर दी गई। बच्ची को पानी की टंकी में किसने फैंका इस बात की अब तक पुलिस जांच कर रही है लेकिन संदेह आसपास के कई लोगों पर जताया जा रहा है। बच्ची का शव मिलने के बाद इसके बाद परिवार में कोहराम की स्थिति हो गई।
पुलिस के अनुसार निकुंभ थाना क्षेत्र के दोपहर करीब सवा बारह बजे थाने में सूचना दी गई कि आलाखेड़ी गांव में रहने वाले राजेश मेनारिया की दस वर्षीय पुत्री मुध का किसी ने अपहरण कर लिया है। परिजनों ने पुलिस के समक्ष संदेह जताया कि यह अपहरण सुबह करीब ११ बजे कचरा बीनने आई तीनचार महिलाओं ने किया और उनके पास एक ऑटो भी था। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक नगेंद्र कुमार, निकुंभ थाना अधिकारी यशवंत सोलंकी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी की। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवा उन महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। वहीं करीब सवा घंटे बाद करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी कि बच्ची का शव घर की छत पर लगी पानी की टंकी में मिला है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। उसे बड़ीसादड़ी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के निर्देश पर निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी तुलसी राम प्रजापति भी मौके पर पहुंचे।
मासूम पालने से कैसे पहुंची टंकी में
दस माह की बालिका का शव उसके मकान की छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में मिला। मधु की मां सुबह 8 बजे खेती कार्य खेत पर चली गई। जब 11.30 बजे मां खेत से लौटी तो मधु पालने में नहीं मिली। पुलिस के लिए यह भी पहली बनी हुई है कि आखिर दस माह की बच्ची पालने से पानी की टंकी में कैसे पहुंची। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
अंतिम बार दादी ने पिलाया पानी
पुलिस के अनुसार दस वर्षीय बालिका को आखिरी बार उसकी दादी के पास देखा गया। उसे पानी पिलाने के बाद वह खेत पर चली गई।
सबसे पहले ताऊ ने देखा टंकी में
बालिका के लापता होने के बाद राजेश मेनारिया के बड़े भाई अुर्जन ने सबसे पहले टंकी में देखा और बाद में टंकी से बालिका को भी वहीं निकाल कर लाया ।
मासूम का पिता रहता है विदेश में
मासूम का पिता राजेश मेनारिया 6 माह से दुबई में है। उसकी तीन बेटियों में सबसे छोटी मधु थी। दादा टेंपो चालक हैं। मासूम का शव भले ही घर की छत पर पानी की टंकी में मिला हो, लेकिन आरोपी तक पहुंचेने के लिए पुलिस को कई सुराग मिल चुके हैं।

Next Story