मुस्लिम समुदाय के द्वारा उल्लास,उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ मनायीं बारावफात

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)बारावफात के अवसर पर आमेट नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा बडे़ उल्लास,उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाते हुए नगर में जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर नगर के मुस्लिम समुदाय लोग सुबह स्टेशन स्थित मदीना मस्जिद पर एकत्रित हुए, जहां से बैण्डबाजों व ऊंट घोडो की सवारी के साथ कुरैशी मौहल्ला क्षैत्र से गुजरते हुए नगर के मारू दरवाजा बाहर स्थित अजुमंन मदर से तकीया,होलीथान,गणेश चौक, लक्ष्मी बाजार, गांधी चौक, बस स्टैंड, नगरपालिका व हांस्पीटल रोड से गुजरता हुआ बडीपोल,नाईयों का पावटीया,सैय्यद हजरत गुलाब शाह बाबा र.अ. की दरगाह, नदी दरवाजा,भोलीखेडा हवेली के बाहर आदि मुख्य मार्गो पर से गुजरता हुआ, पुन.मारू दरवाजा बाहर स्थित अजुमंन मदरसे पर पहुंचा, जहां सलातो सलाम पढ़कर देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई। जुलूस के दौरान रास्ते में जगह जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम हुए व बच्चों को बड़ी मात्रा में नकदी चॉकलेट,बिस्किट आदि प्रसाद के रूप में वितरित किये गए। जुलूस मे नगर पालिका उपाध्यक्ष मिरू खां मंसुरी, पार्इषद ताहेर अली सोरघर , जुहुर शोरघर ,जाकिर हुसैन आदी आदी उपस्थित थे ।
