नरेश बुनकर ने किया एडीएम का पदभार ग्रहण

नरेश बुनकर ने किया एडीएम का पदभार ग्रहण
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नरेश बुनकर ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर से भेंट की और स्वागत किया। नरेश बुनकर ने कहा कि हम सब मिलकर सामंजस्य के साथ जिले को हर योजना में अग्रणी रखने हेतु काम करेंगे। इसके अलावा सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले वे बांसवाड़ा में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उदयपुर में जिला रसद अधिकारी (प्रथम) सहित अन्य कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

Next Story