दोवड़ा में डोलिया माता जी का नवरात्रा विसर्जन

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) जिले की नई तहसील लावा सरदारगढ़ क्षेत्र के दोवड़ा में डोलिया माता जी का नवरात्रा विसर्जन कार्यकर्म का आज विसर्जन हुआ जिसमें आस पास के भाकरोदा, खेड़िया, पिपलिया, डिंगरोल, आगरिया, पर्वती, आगल गाव से सैकड़ों गांवों के सभी संगठनों समाजो के सर्व समाज ने भाग लिया गया तथा समापन समारोह के बाद परसादी के तहत सभी को प्रसाद वितरण किया मुख्य पुजारी गुलाब चन्द सेन, पप्पु जी सेन, मदन लाल शर्मा, हेमंत शर्मा, सोहन लाल गुर्जर, खुमा भील इतियादी प्रमुख भोपाओं ने भाव में भविष्य वाणी का उदघोष किया गया कि अब की बार अच्छी बारिश, तथा किसी भी तरह का कोई भी प्रकोप मनुष्य वा प्राणियों में नही नजर आएगा कोई गंभीर बीमारी नहीं फैलेगी और सभी पूजारियो ने सभी को आशीर्वाद स्वरूप भविष्य वाणी दर्शाई गई सभी समाज जन को आर्शीवाद प्रदान किया गया यह जानकारी मदन लाल शर्मा ने दी।
