अब 10 जुलाई तक होंगे टीएडी के छात्रावासों व आवासीय विद्यालयों में प्रवेश

X
By - Bhilwara Halchal |21 Jun 2023 7:43 PM IST
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अधीन संचालित छात्रावासों अथवा आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 जून 2023 को आगामी 10 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट टीएडी डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के उपायुक्त पर्बतसिंह चुंडावत ने दी।
Next Story
