अब छह साल बाद राजस्थान की यह झील छलकी

अब छह साल बाद राजस्थान की यह झील छलकी
X

राजसमंद। राजसमंद झील के चार में से तीन रपट पर चादर चल गई है, जबकि अंतिम रपट पर भी जल्द पानी बह निकलने की उम्मीद है। झील के छलकते देखने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे लग गई है। झील का जलस्तर 29.90 फीट पहुंच गया है। जल्द ही खारी फीडर से पानी की आवक बंद हो सकती है।
राजसमंद झील के भाणा रोड पर चार रपट बनी हुई है। इसमें से तीन में पानी का बहाव शुरू हो गया। पानी का बहाव इतना तेज है कि इसे देखने के लिए दूर-दूराज से लोग परिवार सहित पहुंच रहे हैं। कोई उस बहाव में नहाने का तो कोई फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार राजसमंद झील का गुरुवार शाम को झील का जलस्तर 29.90 फीट से अधिक हो गया है। नंदसमंद बांध का जलस्तर 30.60 फीट है। बांध से ओवर फ्लो पूरी तरह से बंद हो गया है, साथ ही पानी की आवक भी थम गई है। ऐसे में आगामी एक-दो दिन में खारी फीडर को बंद किया जा सकता है। गोमती नदी का गेज भी नाममात्र का रह गए है। उल्लेखनीय है कि 2017 में राजसमंद झील छलकी थी, जबकि 1994 में झील का जलस्तर 28.50 फीट रह गया था।

Next Story