एनीमिया मुक्ति के लिए जरूरी है पोषण युक्त आहार -सीएमएचओ

X
By - Bhilwara Halchal |18 July 2023 7:15 PM IST
उदयपुर, । एनीमिया मुक्ति के लिए मंगलवार को स्कूल, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र पर शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शरीर को एनीमिया रोग से बचाव के लिए पोषक तत्व युक्त संतुलित आहार और आयरन युक्त फल सब्जियां का नियमित उपयोग करने की बात कही। इस दौरान एनीमिया की स्क्रीनिंग कर आईएफए की दवा दी गई। इस दवा से आयरन की कमी को दूर करने के फायदे बताए, साथ ही पोषक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि आयरन फोलिक एसिड दवा लेने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा पूरी हो जाती है और शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।
Next Story
