भड़ाणा या खंडेलवाल से एक बन सकते है मंत्री!

X
By - Bhilwara Halchal |14 Dec 2023 7:25 PM IST
भीलवाड़ा। राजस्थान की भाजपा सरकार का कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है। खासकर भीलवाड़ा जिले से भी किसी एक विधायक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि मांडल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल जाट को पराजित करने वाले उदयलाल भड़ाणा को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो भीलवाड़ा से भड़ाणा के अलावा मांडलगढ से दूसरी बार विधायक चुने गए गोपाल खंडेलवाल के नाम की भी चर्चा है। पहले यह जानकारी भी आई थी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव को दूसरी बार हराने वाले गोपीचंद मीणा को मंत्री पद मिलेगा लेकिन फिलहाल उनके आड़े जातिय समीकरण आ जाने से उनकी ताजपोशी अटक गई है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि भीलवाड़ा को एक मंत्री जरूर मिलेगा। इस पर सभी की नजरे लगी है। उधर आज सोशल मीडिया पर एक सूची भी वायरल हुई है।
Next Story
