प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ की साधारण सभा का आयोजन 

प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ की साधारण सभा का आयोजन 
X

 


उदयपुर । सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ की साधारण सभा की बैठक बेदला स्थित धाकड़ गार्डन में आयोजित हुई। महामंत्री मोतीलाल पोरवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति स्नेह मिलन का आयोजन रखा गया । झमाझम बारिश के बीच वरिष्ठ महिला एवं पुरूष सदस्यों द्वारा गीत संगीत एवं रंगारंग सांस्कृति प्रस्तुतियां दी गई। जैन हाउजी, प्रश्नोत्तर व खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।  साथ ही  पिछले स्नेह मिलने से अभी तक के सदस्यों का जन्मदिवस, शादी की सालगिरह तथा नए सदस्यों का उपरणा एवं माला से स्वागत किया गया। इस दौरान धू्रव प्रकाश धाडक़ द्वारा मीठा नीम व तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। अध्यक्ष राजमल चपलोत द्वारा अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। संचालन कमलेश परमार ने किया। धन्यवाद  उपाध्यक्ष हुकमराज मेहता द्वारा दिया गया।  मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान संरक्षक मिश्रीलाल लोढ़ा, छगनलाल बोहरा, अम्बालाल चपलोत, ओम प्रकाश खोखावत, मोहनलाल पोरवाल  आदि मौजूद रहे।

Next Story