चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजन

चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजन
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग उदयपुर के निर्देशन में नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा एवं कैराली आयुर्वेदिक फार्मा के सहयोग से निशुल्क वात रोग व पंचकर्म एवं यौन रोग सम्बन्धित चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजन किया गया। प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जॉगिड के बताये अनुसार शिविर का शुभारम्भ दानदाता शंकरलाल धाकड व कैराली के फार्मा प्रतिनिधि अविनाश श्रीमाली के सानिध्य में दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। शिविर में डॉ. दिव्यप्रकाश स्वर्णकार व डॉ. गीताजंली के द्वारा वात रोग जैसे घुटनो का दर्द, गर्दन व कन्धे का दर्द, कमर दर्द रोग, पक्षाघात व अवसाद से संबंधित 80 रोगीयों की निःशुल्क जांच कर चिकित्सा परामर्श व दवाईया वितरित की गयी। उनमें से 19 रोगियो का पचंकर्म चिकित्सा में जानु धारा, शिरोधारा, कटि बस्ति, ग्रीवा बस्ति, स्नेहन-स्वेदन एवं रक्तमोक्षण कर्म किया गया व साथ ही यौन रोग से सम्बन्धित १६ रोगीयों को चिकित्सा परामर्श व दवाईया वितरित की गयी। शिविर में गिरीश चतुर्वेदी, नीरज शर्मा, नर्सिंग स्टॅाफ छैल कंवर नर्स, सुचिका गुर्जर, लोकेश, काजोल, जशोदा, अनिता जितेन्द्र, पारुल जी, मधु, पुष्पा व फोटोग्राफर प्रतीक पालीवाल व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Next Story