विप्र सेना उदयपुर शहर जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन में पार्थिव शिवलिंगी व सवा लाख महामृत्युंजय जप अनुष्ठान

विप्र सेना उदयपुर शहर जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन में पार्थिव शिवलिंगी व सवा लाख महामृत्युंजय जप अनुष्ठान
X

उदयपुर   ।  विप्र सेना शहर ज़िला महिला प्रकोष्ठ ने पावन सावन के पहले  सोमवार से सवा लाख पार्थिव शिवलिंगी के साथ महामृतुंजय जाप का संकल्प लिया गया तत्एव सवा लाख पार्थिव शिवलिंगी विसर्जन के साथ ही अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यह आयोजन राजराजेश्वर मंदिर, पुलिस लाइन टेकरी में किया गया। जिसमें देसी मिट्टी के शिवलिंग का आकृति रूप दिया गया जा। भगवान देवाधिदेव महादेव की पूजा में अनुष्ठान का सबसे बड़ा महत्व शास्त्रों में बताया गया है।जलाभिषेक, पंचामृत, बिल्वपत्र, फूल-फल, धतूरा, भोग अर्पित की गई । इस सावन के पहले सोमवार पर इंद्र देव ने भी बारिश की बौछार कर अनुष्ठान को शुभारंभ हुआ और महामृत्युंजय जप अनुष्ठान के अतः तक इंद्रदेव की अनुकंपा रही । जिसमें महिला शहर अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग ने बताया मुख्य अतिथि कविता जोशी, सीमा शर्मा व डॉ निशा दीक्षित रही। प्रात: से मंदिर में भक्तों ने महामृत्युंजय मंत्र जाप हवन भी शुरू किया जो शाम तक चला। शाम को जयकारों के साथ भक्तों ने महादेव की आरती की गई । मुख्य अनुष्ठान पंडित दिनेश जी द्वारा ललित, पुष्पा दशोरा और तुलसीराम,प्रेमलता मेनारिया द्वारा जोड़े सहित सम्पन्न हुआ।
महादेव के भजन गाये और श्रद्धालुओं भव विभोर हो झूम उठे। अतः में सभी भक्तों ने भोजन परसाद प्राप्त किया। एन. ऐल फाउंडेशन संस्थापक नितिन दशोरा और  डायरेक्टर गौरी माथुर द्वारा इस पूरे अनुष्ठान में सक्रिय भूमिका लेते हुए अग्रिम सेवाये दी। अनुष्ठान में नंदिनी बख्शी, नीता नंदवाना, निर्मला नंदवाना, निवेदिता जोशी, प्रेषिका दाधीच, मधु औदीच्य, दिव्या सारस्वत, प्रेमलता मेनारिया, पूर्णिमा मेनारिया, लतिका मेनारिया, रीना पानेरी, वंदना मेनारिया, नलिनी मेनारिया, ज्योति ,योगिता ,चेष्टा और ज़िला टीम आदि उपस्थित रहीं।
देहात ज़िला अध्यक्ष तारा पालीवाल ने शिव भजन प्रस्तुत किये। विप्र सेना प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महामंत्री गोविंद दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, यशवंत पालीवाल, राजेश भट्ट, संजय बोड़ा,मोहन मेनारिया, बंसी लाल मेनारिया, अनूप औदीच्य और सभी पदाधिकारियों ने पूजा लाभ लिया।

Next Story