राजस्थान में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म 120 बहादुर, वीर सैनिकों की गाथा को मिला सम्मान

राजस्थान में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म 120 बहादुर, वीर सैनिकों की गाथा को मिला सम्मान
X



मुंबई। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म आलोचकों और दर्शकों से मजबूत प्रतिक्रिया हासिल कर रही है। राजस्थान में टैक्स फ्री होने पर फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह कदम मेजर शैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी के अदम्य साहस को सम्मान देने वाला है।

फिल्म में 1962 के रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई में 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 सैनिकों की वीरता को दर्शाया गया है। फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। रजनीश रेज़ी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।

Next Story