87 साल की उम्र में बी सरोजा देवी का निधन

87 साल की उम्र में बी सरोजा देवी का  निधन
X

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। 87 साल की उम्र में सरोजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई वेटरन एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर हताश औह हैरान है।

करीब 7 दशक तक बतौर एक्ट्रेस सिनेमा जगत में राज करने वाली बी सरोजा देवी को उनके सुनहरे एक्टिंग करियर के लिए हमेशा याद किया जाएगाबी सरोजा देवी का पूरा नाम भैरप्पा सरोजा देवी था। छोटी से उम्र में ही सिनेमा की तरफ रुचि रखने वालीं सरोजा ने अपने टैलेंट के दम पर आजाद भारत में लोकप्रिय अभिनेत्री बनने का शानदार सफर तय किया था। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से शारीरिक समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ है।

Next Story