झील महोत्सव का पोस्टर विमोचन 

झील महोत्सव का पोस्टर विमोचन 
X

राजसमन्द। (राव दिलीप सिंह) झील महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख गणेश पालीवाल ने आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा कर लोगों को झील महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। रविवार को खंडेल में झील महोत्सव के निमंत्रण के साथ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। पालीवाल ने बताया कि एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील राजसमंद के लिए ये साल खुशियों की सौगात लेकर आया 2017 के बाद इस बार वापस राजसमंद झील छलक ने को आतुर है ये अवसर राजसमंद जिले के हर नागरिक के लिए यह आनंददायक है इस अवसर पर झील महोत्सव के माध्यम से आम आदमी को जागरूक करने के उद्देश्य से 2& अगस्त से 27 अगस्त तक पांच दिवसीय झील महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक संगठनों विभिन्न धार्मिक संगठनों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इस दौरान सुरेश शर्मा, सुरेश खारोल, नरेश गर्ग, विशाल वैष्णव, रोशन सालवी, मोती लाल जाट, रामजी गर्ग, विशाल वैष्णव, लक्ष्मी नारायण शर्मा, भेरूलाल जाट, खेमराज जाट, मदन शर्मा, उदय लाल अहीर आदि उपस्थित थे। 

Next Story