परिवर्तन यात्रा को लेकर जिले भर में तैयारिया जोरो पर

परिवर्तन यात्रा को लेकर जिले भर में तैयारिया जोरो पर
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेणेश्वर से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी  की अगुवाई में शुरू हुई परिवर्तन यात्रा को लेकर राजसमन्द जिले में कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।
जिला मंत्री प्रदीप खत्री ने बताया कि कल चितौड़ के राशमी से यात्रा 2 बजे राजसमन्द जिले में प्रवेश करेगी। सूरजपुरा चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ व राजसमन्द सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में जिले भर से जन प्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी स्वागत करेंगेÐ उसके बाद यह यात्रा गिलूण्ड, रेलमंगरा, दरीबा, बनेडिया, सालोर, नाथूवास होते नाथद्वारा पहुंचेगी जहाँ सांय को आम सभा होगी व रात्रि विश्राम नाथद्वारा में ही होगाÐ दूसरे दिन यात्रा राजसमन्द विधानसभा के लिए रवाना हो जाएगी राजसमन्द, कुम्भलगढ़ व भीम विधानसभा होते हुए भीलवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। 12 तारीख को चारभुजा जी मे होने वाली सभा की तैयारियो को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिह राठोड, विधानसभा प्रभारी चन्द्रसिंह कोठारी, जिला मंत्री किशन भंडारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशुख शर्मा, संयोजक हरिसिह राव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता भेरूलाल नन्दवाना, विवेक नन्दवाना सहित पदाधिकारियो ने सभा स्थल का जायजा कर कार्यकर्ताओ से यात्रा को सफल बनाने का  आव्हान किया।

Next Story