ट्रांसजेंडर क्लस्टर शिविर में बताई ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया

ट्रांसजेंडर क्लस्टर शिविर में बताई ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया
X


 
उदयपुर  । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर उदयपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत हर वर्ग के मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को विधानसभा उदयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में बलीचा स्थित किन्नरों की हवेली में ईवीएम प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंडर क्लस्टर शिविर का आयोजन किया गया।
स्वीप प्रभारी एवं आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि इस शिविर में मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपेट का उपयोग करना सिखाया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि वोट डालना 100 प्रतिशत सुरक्षित है। उन्हें आसान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया और अपने क्षेत्र में किसी भी छूटे हुए ट्रांसजेंडर को नामांकित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Next Story