राजस्थान युवा महोत्सव-2023-24 ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव की तिथियों में परिवर्तन अब 22 से 31 जुलाई के मध्य होंगे आयोजन

X
By - Bhilwara Halchal |13 July 2023 7:22 PM IST
उदयपुर । मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से प्रस्तावित राजस्थान युवा महोत्सव-2023 के ब्लॉक स्तरीय आयोजन की तिथियों में संशोधन किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रभा गौतम ने बताया कि अब ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 22 से 31 जुलाई के मध्य आयोजित होंगे। उदयपुर जिले में 22 जुलाई को जयसमंद, सलूम्बर व झल्लारा, 23 जुलाई को ऋषभदेव, खेरवाड़ा व नयागांव, 24 को झाड़ोल व फलासिया, 26 को बड़गांव, गोगुन्दा व सायरा व 27 को वल्लभनगर व भीण्डर में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 28 जुलाई को मावली व कुराबड़, 29 को कोटड़ा, 30 को गिर्वा व लसाड़िया तथा 31 जुलाई को सराड़ा व सेमारी में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम होगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव पूर्ववत् 1 एवं 2 अगस्त को प्रस्तावित है।
Next Story
