महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ राजस्थान के नये राज्यपाल

By - भीलवाड़ा हलचल |28 July 2024 4:45 PM IST
जयपुर• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान को ट्रिपल बड़ी खुशखबरी दी है। जिसमें राष्ट्रपति ने राजस्थान के नये राज्यपाल के रूप में महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ किसानराव बागड़े को नियुक्त किया। वहीं राजस्थान के भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
साथ ही राष्ट्रपति ने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को असम से बदलकर पंजाब ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित थे। उनकी जगह पर अब गुलाब चंद कटारिया को नियुक्ति दी गई है।
Next Story
