नगरपालिका उप-चुनाव में बीजेपी को लगा झटका; कांग्रेस की मुस्कान बनी चेयरमैन

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हनुमानगढ़ की भादरा नगर पालिका (Bhadra Municipality) के अध्यक्ष पद पर हुए उप-चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। उप-चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस की मुस्कान बानो चेयरमैन बन गयी है। बता दें लगभग दो माह पहले भादरा नगरपालिका उप-चुनाव की चर्चा देशभर में हुई थी। क्योंकि निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश चंदेलिया मेडिकल लेकर छुट्टी पर चले गए थे।

भाजपा के अनव को दी पटखनी

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की मुस्कान बानो ने भाजपा के अनवर कुरैसी को पटखनी दी है। दरअसल, भादरा नगरपालिका अध्यक्ष को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी। आखिरकार आज हुई वोटिंग के बाद परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशियां मनाई। इस परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी मुस्कान को 23 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनवर कुरैशी को 17 वोट मिले हैं।

अब पोती बनी पालिका अध्यक्ष

उल्लेखनीय है कि भादरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बुधवार को हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी मुस्कान बानो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी व चाचा अनवर कुरेशी को 6 वोटों से पराजित किया है। पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में कांग्रेस की मुस्कान बानो अपने दादा-दादी के बाद पालिका अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई हैं।

Next Story