नर पक्षी तेंदुए को गोली मारने के आदेश

By - राजकुमार माली |2 Oct 2024 12:27 AM IST
उदयपुर के गोगुंदा में आदमखोर लेपर्ड का आतंक 12वें दिन भी जारी है। मंगलवार सुबह तेंदुए ने घर में काम कर रही एक महिला पर हमला करके उसे मार डाला। इसके बाद नरभक्षी लेपर्ड को पकड़ने में नाकाम प्रशासन पर ग्रामीण नाराज हो गए और नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की। इधर, वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस इलाके में तेंदुए के हमले के कारण 12 दिन में 8 लोग जान गंवा चुके हैं। लेपर्ड की ढोल बजाकर तलाश की जा रही है।
Next Story
