विवाहिता की हत्या कर लाश फेंकी हाईवे पर!

विवाहिता की हत्या कर लाश फेंकी हाईवे पर!
X

चित्तौड़गढ़। उदयपुर हाइवे पर हाज्या खेड़ी पुलिया पर गुरुवार रात एक महिला की लाश पड़ी मिली। शंका जताई जा रही है कि महिला की कही ओर हत्या की गई है और उसकी लाश को यहां लाकर डाला गया। बाद में महिला की पहचान तो हो गई लेकिन शुक्रवार तक भी महिला की मौत का खुलासा नहीं हो पाया।उधर, सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी अनिल शर्मा, थानाधिकारी धर्मराज मीना मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और महिला के शव को चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर महिला के परिजन चित्तौड़गढ़ पहुंचे। महिला उदयपुर जिले की रहने वाली थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामला भदेसर थाना क्षेत्र का है।

थानाधिकारी धर्मराज मीना ने बताया कि रात को ही सभी ग्रुप्स में महिला का फोटो सर्कुलेट कर दिया था। ग्रुप के जरिए ही परिजनों का पता चला। परिजनों ने महिला की पहचान की। महिला की पहचान रुंदेड़ा, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर निवासी मीना बाई (53) पत्नी हुकमी चंद के रूप में की गई।

उराraj न्होंने बताया कि शंका है कि महिला का मर्डर किया गया है। सभी संभावनाओं के हिसाब से जांच की जाएगी। महिला के शरीर में अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। जबकि गर्दन में खरोंच के निशान पाए गए है। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Story