पटवारी भर्ती के पदों की संख्या बढ़ी

पटवारी भर्ती के पदों की संख्या बढ़ी
X

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली पटवार भर्ती में सरकार ने पदों की संख्या बढ़ोतरी की है। अब भर्ती 3727 पदों पर होगी। इससे पहले भर्ती 2020 पदों पर आयोजित की जा रही थी। चयन बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज ने बताया कि पद बढ़ने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। भर्ती परीक्षा मई की बजाय अगस्त या सितंबर में होगी।पटवारी भर्ती के पदों की संख्या बढ़ी

Next Story