महावीर इंटरनेशनल की स्वर्ण जयंती रथ यात्रा का किया स्वागत

महावीर इंटरनेशनल की स्वर्ण जयंती रथ यात्रा का  किया स्वागत
X


चित्तौड़गढ़ महावीर इंटरनेशनल की स्वर्ण जयंती रथ यात्रा का किया स्वागत महावीर इंटरनेशनल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जा रहा हे जिसके तहत भारत के सभी केंद्रों में रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यात्रा का चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ तथा महावीर इंटरनेशनल देशना के वीर वीराओ द्वारा कलेक्ट्रेट सर्किल पर रथ का स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रथ को नगर के प्रमुख चौराहा पर व नगर में भेज कर महावीर इंटरनेशनल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर जोन सचिव वीर प्रवीण जैन द्वारा रथ यात्रा के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर देशना केंद्र के चेयरमैन वीरा सुनीता सिसोदिया संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीर सी एम रांका व वीर हस्तीमल चंडालिया ने जिले में चल रहे विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में बताया. महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के सचिव वीर चंद्र प्रकाश जैन, वीर नवनीत मोदी, वीर अशोक सेठिया, वीर राजेंद्र संचेती, वीर दिनेश खंडेलवाल, वीरा विमला सेठिया, वीरा रेखा नाहर, वीरा प्रमिला बोहरा, वीरा अंगूरबाल भड़कतीया, वीरा नीमा मेहता, वीरा रंजना बाघमार उपस्थित रहे।

Next Story