Lottery for admission in English medium schools continues: अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन की लॉटरी जारी

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन की लॉटरी जारी
X

महात्मा गांधी स्कूल सहित प्रदेश के सभी अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए लॉटरी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब चार हजार स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

महात्मा गांधी राजकीय स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा इन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संचालित पूर्व प्राथमिक / बाल वाटिका कक्षाओं में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए 7 मई से 15 जून तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन लिए गए थे। प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध मे शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने मंगलवार को शिक्षा संकुल भवन जयपुर मे लॉटरी निकाली। इस लॉटरी मे प्रदेश की 3 हजार 737 महात्मा गांधी विद्यालयों मे प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों में से 50 हजार 658 विद्यार्थी लाभान्वित रहे।

Next Story