नाले में कार बहने से तीन लोगों की मौत

नाले में कार बहने से तीन लोगों की मौत
X

जोधपुर जिले नाले में कार बहने से तीन लोगों की मौत के करवड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नाले में कार के बहने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोधपुर के प्रतापनगर रायल्टी कालोनी के निवासी चार लोग कार से जा रहे थे कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मूसलाधार बारिश के चलते सड़क पर काफी पानी भर गया। पानी के तेज बहाव के चलते कार बहकर नाले में गिर गयी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को निकाला।

Next Story