उदयपुर- फ्रांस की महिला से रेप, रिसोर्ट में पार्टी में मिला था युवक

उदयपुर। विदेशी महिला से उदयपुर में रेप का मामला सामने आया है।रेप से पहले आरोपी ने रिसोर्ट में महिला के साथ पार्टी की। इसके बाद उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां आरोपी ने महिला के साथ घिनौनी वारदात की। मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का है।
रेप के बाद युवक ने रातभर महिला को अपने घर में ही रोके रखा। सुबह होने पर वह उसे होटल लेकर आया। जहां पर उसने अपने साथियों को आपबीती बयां की। महिला ने सहयोगी को बताया तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल के लिए महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
यह महिला अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने के लिए आई थी। दिल्ली घूमने के बाद विदेशी पर्यटकों का दल 2 जून को उदयपुर आया था। जहां पर वे अंबामाता थाना क्षेत्र की एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार शाम जब पार्टी में गए तो अनजान युवक मिला था। जिसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, मोबाइल स्वीच ऑफ होने के कारण वह मदद नहीं मांग सकी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, अभी तक युवक का पता नहीं चला है। वहीं, महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
