बारिश से सड़क खराब हो तो तत्काल सही करवाये : दिया कुमारी

बारिश से सड़क खराब हो तो तत्काल सही करवाये : दिया कुमारी
X

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिये है बरसात के मौसम में सड़के ख़राब होती है तो उन्हें तत्काल ठीक करवाया जाये ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करे की बारिश की वजह से रोड ख़राब होने से यातायात बाधित न हो ,अधिकारी फ़िल्ड में रहकर इसकी मॉनिटरिंग करें । उप मुख्यमंत्री बुधवार को शासन सचिवालय में जोधपुर जोन प्रथम एवं बांसवाड़ा जोन की सड़क एवं अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी । गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना में पीडब्ल्यूडी के कार्यो की प्रगति के लिये हर सप्ताह जोनवार समीक्षा बैठक आयोजित जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने जोधपुर , पाली, सिरोही, फलोदी , जालौर , बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों की सड़क परियोजनाओं की प्रगति की माइक्रो लेवल पर समीक्षा की।

Next Story